{"_id":"68716c14ae1ebaede606bf8d","slug":"farmer-and-woman-died-due-to-snake-bite-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143489-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सर्पदंश से किसान व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सर्पदंश से किसान व महिला की मौत
विज्ञापन
घुंघटेर/ फतेहपुर (बाराबंकी)। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए। घुंघटेर इलाके में किसान और फतेहपुर में महिला को सांप ने काट लिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के बजगहनी मजरे अइंबा गांव निवासी रामकुमार (50) बृहस्पतिवार देर रात खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक सांप के ऊपर पैर पड़ गया तो सांप ने उनके पैर के अगूंठे में काट लिया। घर पहुंचकर रामकुमार ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर सीतापुर जिले के महमूदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही रामकुमार की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर थाना क्षेत्र के खिरीया गांव निवासी कैलाश की पत्नी रुक्मिणी (49) शुक्रवार सुबह दरवाजे के सामने रखी लकड़ी के गठ्ठर के पास गई थीं। इस दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
..........