फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farm house robbery case revealed, a person from the same village was involved

Barabanki News: फार्म हाउस लूटकांड का खुलासा, गांव का ही व्यक्ति था शामिल

Sat, 05 Apr 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farm house robbery case revealed, a person from the same village was involved
बाराबंकी। रामनगर के जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस में 27 मार्च की रात हुई लूटपाट की घटना में गांव का ही अर्जुन सिंह व पड़ोस के गांव का हिस्ट्रीशीटर वकील शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा।
विज्ञापन

27 मार्च की रात जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने नौकर के साथ बाबूलाल पर हमला बोलकर दोनों को लहूलुहान कर दिया था। बदमाश यहां से तीन लाख की नकदी, जेवर व कार लूटकर भाग गए थे। दो दिन पहले पुलिस ने वारदात में शामिल कानपुर नगर के किदवई नगर निवासी बदमाश निखिल तिवारी को मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस ने शुक्रवार को गांव के ही अर्जुन सिंह व लोधौरा गांव के वकील को जेल भेजा। इनके पास दो असलहे, तीन कारतूस, लूट के 7500 रुपये व लूट की प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। वकील रामनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह के गांव में एक वांछित अचल सिंह का ननिहाल है, जहां वह अपने दो साथियों के साथ 17 मार्च को आया था। अर्जुन भी उन्हीं के साथ कानपुर चला गया था, जहां पर उसकी मुलाकात निखिल तिवारी से हुई और वहीं पर लूट की योजना बनी। घटना के दौरान वकील को निगरानी के लिए बाहर छोड़कर चार ने लूटपाट की फार्म हाउस के मालिक बाबूलाल व उसके नौकर को अजय को डंडों से पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed