फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farid

काम नहीं करने दे रहे राज्यपाल : फरीद

Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
farid
बाराबंकी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बोलते मंत्री फरीद महफूज किदवई। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी फरीद महफूज किदवई ने राज्यपाल राम नाईक को तानाशाह करार देते हुए कहा कि वे भाजपा नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं और सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि इनकी वजह से विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर सरकार की बात तक नहीं मान रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मुसलमान को भारत माता की जय बोलने से कोई परेशानी नहीं है। यह बेकार का मुद्दा है जिसे भाजपा और ओवैसी ने मिलकर गढ़ा है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक का बर्ताव राज्य प्रमुख जैसा नहीं, बल्कि भाजपा नेता जैसा है। सरकार के हर प्रस्ताव का अगर वे विरोध करेंगे तो प्रदेश में काम कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार के कार्यों में रुकावट डालना संविधान के खिलाफ है। कहा कि वह प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के चांसलर हैं। इस कारण सरकार शिक्षा व्यवस्था में जो सुधार करना चाहती है, उसको वाइस चांसलर ठीक से लागू नहीं करते।

भारत माता की जय बोलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी मुसलमान को इसे बोलने में कोई परेशानी नहीं है। ये बेकार का मुद्दा है जिसे भाजपा ने अपनी नाकामियों को ढकने के लिए ओवैसी के जरिये गढ़ा है।


राज्यमंत्री ने कहा फतेहपुर में महिला पॉलीटेक्निक के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा निंदूरा में लड़कियों के लिए एक इंटर कॉलेज बनाए जाने के लिए भी धनराशि शासन से अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed