फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Falguni fair of Lodheshwar Mahadeva will be held from 16th

Barabanki News: 16 से होगा लोधेश्वर महादेवा का फाल्गुनी मेला

Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Falguni fair of Lodheshwar Mahadeva will be held from 16th
बाराबंकी (रामनगर)। लोधेश्वर महादेवा का फाल्गुनी मेला 16 से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। मेला को लेकर की गई तैयारियों को डीएम शशांक त्रिपाठी ने लोक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने मेला में बिजली, पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, मेला परिसर में खाने पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, बेसहारा पशुओं को पकड़वाने, सड़क डाइवर्जन की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को लगाए जाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि पानी के टैंकर व मोबाइल टॉयलेट्स की उपलब्धता, वाहनों की पार्किंग, सड़कों पर संकेतक और लाइटिंग, मजबूत बैरिकेटिंग व सीसीटीवी कैमरों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम इन्द्रसेन, एसडीएम रामनगर पवन कुमार, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, मंदिर के पुजारी आदित्य नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed