फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fake fertilizers are being sold in the name of the company, case against three

Barabanki News: कंपनी के नाम पर बेच रहे नकली खाद, तीन पर केस

Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizers are being sold in the name of the company, case against three
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम पर पैकेजिंग कर नकली मोनोजिंक खाद की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा डीएम से की गई इसकी शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर चिह्नित दुकान पर छापा मारा। दुकान से ब्रांडेड के नाम पर नकली खाद की बिक्री होते पाए जाने पर दुकान मालिक, विक्रेता व नकली खाद की सप्लाई करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। साथ ही नकली खाद का नमूना भी जांच के लिए लैब भी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि दयाल फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट डाॅ. जेके सिंह ने मंगलवार को बताया कि उनकी कंपनी के प्रतिनिधि विनीत शुक्ला क्षेत्र भ्रमण पर थे। जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा लखन में मेसर्स वर्मा फर्टिलाइजर्स के यहां से नकली दयाल मोनोजिंक बेची जा रही थी। आपत्ति करने पर दुकानदार ने करीब डेढ़ क्विंटल नकली खाद को स्वयं ही नष्ट कर दिया। मौके पर पहुंची जांच टीम को विक्रेता रामतीरथ वर्मा ने बताया कि दुकान का लाइसेंस अमन वर्मा के नाम है। 15 जुलाई को पिकअप से आए शनि नामक व्यक्ति से दयाल के नाम से 1.50 क्विंटल जिंक 50 रुपये प्रति किग्रा की दर से खरीदा गया था।
विज्ञापन

मौके से कुछ पैकेटों में मौजूद जिंक को जांच के लिए एकत्रित किया गया। मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed