फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fair

तपोस्थली कोटवाधाम व धन्नाग मेले में दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु

Thu, 14 Nov 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
fair
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हुए मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। संत शिरोमणि समर्थ जगजीवन साहब की तपोस्थली कोटवाधाम परिसर बाबा के जयकारे से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर माथा टेका।
विज्ञापन

पशु बाजार में काफी रौनक रही। हरदोई से आया सर्कस व झूला आकर्षण का केंद्र बना है। गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, लखीमपुर व उन्नाव आदि जिले से आए सतनामी भक्तों ने बुधवार को बाबा की समाधि पर माथा टेककर आशीष मांगा।
विज्ञापन

मेला परिसर के करीब लगे पशु बाजार में अच्छी नस्ल की गाय व भैंस मौजूद हैं। किंतूर से मोहम्मद आमीन मुर्रा नस्ल की भैंस लाए हैं जिसकी कीमत 75 हजार है। सोनू पंडित शिवगढ़ रायबरेली से 92 हजार की कीमत की भैंस मेले में बिक्री के लिए लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फर नगर से इमरान चौधरी एक लाख दस हजार कीमत की गीर नस्ल की गाय मेले में लाए हैं। बागपत जिले से आए व्यापारी इरफान कई नस्ल की गाय इस बार मेले में लाए है जिसमें सिंधी, साहीवाल, जसीर व गीर नस्ल की गाय शामिल हैं। पशु बाजार में पशुपालकों की आमद बनी रही। खरीदार दिन भर खरीद फरोख्त में जुटे रहे।
धन्नाग तीर्थ पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले के दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेला समिति के आयोजक राम लखन शुक्ला ने बताया कि यह मेला पंद्रह दिन तक चलता है।
मेले में आए लोगों ने खूब खरीदारी की। इस मेले में आसपास ही नहीं बल्कि लखनऊ, बहराइच, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर आदि जनपदों के लोगों की गहरी आस्था है। दूरदराज जनपदों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मेले में पहुंचे रहे श्रद्धालु व मेलार्थियों को रैनबसेरा, शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं के लिए बने रैन बसेरे का ज्यादातर हिस्सा देखरेख के अभाव के चलते जर्जर हो गया है। इसके कमरों की न तो रंगाई-पोताई कराई गई है और न सफाई ही कराई गई। इससे दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed