फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Failure of NHAI, missing service road, water on highway

Barabanki News: एनएचएआई की नाकामी, सर्विस रोड गुम, हाईवे पर पानी

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Failure of NHAI, missing service road, water on highway
बाराबंकी। अगर आप बरसात के दिनों में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो संभलकर चलें.... क्योंकि हाईवे पर भरा पानी और डूबी सर्विस रोड परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन


जी हां, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण से पहले एनएचएआई इस हाईवे को भले ही दुर्घटना रहित व लकदक करने जा रहा है मगर वर्तमान में यह हाईवे कई जगहों पर गांव की सड़क सरीखा लगता है। जिले की सीमा में करीब 50 किमी तक गुजरे हाईवे की सर्विस रोड इस समय तालाब बनी हैँ।
विज्ञापन


सफेदाबाद कस्बे को ही लें, यहां हाईवे के बगल से सफेदाबाद गांव के तालाब तक जाने वाला नाला चोक पड़ा है। इससे दोनों ओर की सर्विस रोड तालाब बन गई है। पैदल व साइकिल आदि से चलने वाले भी हाईवे से गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बलवती हो गईं हैं। इसी प्रकार सफदरगंज में जैदपुर व बदोसराय जाने वाले लिंक मार्ग के साथ हाईवे के दोनों किनारों पर जलभराव हो रहा है। कोटवासड़क में भी सर्विस रोड पानी में डूबी है। कई जगहाें पर जलनिकासी के इंतजाम न होने से हाईवे पर जलभराव के हालात पैदा हो रहे हैं। पानी भरने से जहां सर्विस रोड में गड्ढे होने लगे है वहीं हाईवे की सतह भी कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed