{"_id":"588cdda64f1c1ba333cf7a87","slug":"factory-made-a-dozen-fireworks-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन फैक्ट्री मेड असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन फैक्ट्री मेड असलहे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में अवैध असलहों का प्रयोग कर गड़बड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय असलहा तस्करों का गिरोह क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। पुलिस टीम ने करीब एक दर्जन फैक्ट्री मेड असलहा बरामद कर कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कुछनेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इसके बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद की क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने एक ऐसे असलहा तस्कर गिरोह को पकड़ा है, जिसके तार देश से लेकर विदेशों तक जुड़े हैं। पुलिस ने कई बदमाशों को दबोच कर उनके पास से करीब एक दर्जन असलहे भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद असलहे देशी व विदेशी ब्रांड के फैक्ट्री मेड हैं।
हालांकि गिरोह के कुछ बदमाश अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं जिसके चलते इस मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस उनके अन्य साथियों का पता लगा रही है। जिसके चलते एक या दो दिन में पुलिस इस गिरोह का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
जिस तरह की चर्चा है यदि वही मामला निकला तो चुनाव के समय पुलिस के हत्थे लगी यह एक बड़ी कामयाबी साबित होगी। सीओ सिटी/क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। लेकिन सीओ ने असलहा तस्करों के गैंग के पकड़े जाने की जानकारी के बारे में इन्कार किया है। कहा पुलिस ने जो भी अपराधी पकड़े हैं, जल्द ही उनका खुलासा किया जाएगा।