फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Extra class will run for the meritorious

मेधावियों के लिए चलेगी एक्स्ट्रा क्लास

Mon, 15 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Extra class will run for the meritorious
बाराबंकी। शहर स्थित जीआईसी में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को अब कॉलेज में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लेकर जहां उनकी अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें व लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रों का चयन कर, संसाधन जुटाए लिए गए हैं। टाइम टेबल भी तैयार कर लिया गया है। इससे आने वाले दिनों में आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में जीआईसी के छात्र भी बेहतर प्रदर्शन कर अपना सपना पूरा कर परिवार व कॉलेज का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन विकास योजना के तहत करीब पांच करोड़ से अधिक से होने वाले पुनर्निर्माण को लेकर पहली नवंबर को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शंभु कुमार यहां पहुंचे थे। उन्होंने डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य आरएस धीमान से कहा था कि इन मेधावी छात्रों को अगर कॉलेज में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधा मिले तो निश्चित ही ये होनहार बच्चे कुछ कर दिखाएंगे। फिर क्या विशेष सचिव का निर्देश मिलते ही प्रधानाचार्य ने सबसे पहले कॉलेज की लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षिका शैलजा गुप्ता व अंजना देवी को लाइब्रेरी में एक-एक शिफ्ट की जिम्मेदारी सौंप दी। पहले चरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए चलने वाली अतिरिक्त क्लास के लिए 11वीं व 12वीं के 30 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया।
इसके साथ ही फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ व अंग्रेजी के साथ अन्य विषय के शिक्षकों को एक-एक घंटे अतिरिक्त समय देने की सहमति ली जिसके तहत अब सुबह की शिफ्ट में आठ बजे से 12 बजे तक तक उपस्थित रहने वाले शिक्षकों को एक बजे तक रोका जाएगा। दूसरे शिफ्ट में साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक रुकने वाले शिक्षकों को एक घंटे पहले बुलाया गया है ताकि चयनित बच्चों को सेकेंड शिफ्ट में शुरू होने वाली क्लास से पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा सके।

जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम धीमान ने बताया कि विशेष सचिव के निर्देश पर मेधावी छात्रों की अतिरिक्त क्लास चलाने की तैयारी की गई है। पहले चरण में 30 छात्रों का चयन भी कर लिया गया है। शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है। वहीं लाइब्रेरी में समाचार-पत्र व प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी उपलब्ध करा दी गई हैं। शीघ्र ही एक्स्ट्रा क्लास हीं नहीं चलेगी बल्कि बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed