{"_id":"64da89a7ab6715782e0d8064","slug":"expressed-anger-over-the-murder-of-a-lawyer-submitted-a-memorandum-barabanki-news-c-315-1-slko1014-2679-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वकील की हत्या पर जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वकील की हत्या पर जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
Tue, 15 Aug 2023 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर अलीगढ़ में हुई वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। वकीलों ने आक्रोश जताते हुए 14 अगस्त को विरोध दिवस के रूप में मनाया और न्यायिक कार्य भी नहीं किए।
जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय से वकील नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे, जहां एडीएम को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने मांग की है कि मृतक वकील के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी काे नौकरी दी जाए। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए और मृतक वकीलों के निराश्रितों तथा जूनियर वकीलों को 20 हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाए।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश सिंह, महामंत्री शाहीन अख्तर, देश दीपक तिवारी, रमन द्विवेदी, राकेश यादव, दिलीप मिश्रा, शरद उपाध्याय, सुरेश गौतम, विवेकानंद यादव आदि वकील मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले की सभी तहसीलों पर वकीलों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वहीं फतेहपुर तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अगुवाई में वकीलों ने प्रदर्शन किया।