{"_id":"67fd576c539ff4cc97002974","slug":"explosion-in-the-compressor-tank-employees-ran-away-to-save-their-lives-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137164-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कंप्रेसर टैंक में धमाका, जान बचाकर भागे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कंप्रेसर टैंक में धमाका, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Tue, 15 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद कस्बे के चौधरियान मोहल्ले में सोमवार सुबह खोवा व पनीर बनाने की डेयरी में जोरदार धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। पता चला कि साफ सफाई के दौरान कंप्रेसर टैंक से निकली गैस के कारण यह धमाका हुआ। धमाका होते ही डेयरी में मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भाग निकलने में सफल रहे। इस कारण कोई जनहानि न होने से सभी ने राहत महसूस की।
हैरानी वाली बात यह रही कि पुलिस मौके पर पहुंचना तो दूर उल्टा पूरे मामले की जानकारी होने से ही अनभिज्ञता जताती रही। दरियाबाद कस्बे के चौधरियान मोहल्ले में स्थित एक डेयरी में खोवा व पनीर बनाने का काम होता है। कर्मचारियों के अनुसार सोमवार को सफाई करने के दौरान डेयरी में मौजूद कंप्रेसर टैंक में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के बाद वहां मौजूद पांच-छह कर्मचारी डेयरी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान पास में खुली कुछ दुकानें, अस्पताल, जांच व केंद्र में धमाके की आवाज से सनसनी फैल गई। धमाके से डेयरी के ऊपर लगा टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी संचालक अमित ने बताया कि कंप्रेशर की सफाई के दौरान गैस लीक होने से धमाका हुआ। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया।
पिछले साल भी हुआ था धमाका
आबादी के बीच में चल रही इस डेयरी में करीब एक साल पहले मई 2024 में भी ऐसा ही धमाका हुआ था। तब भी कोई जिम्मेदारों ने डेयरी संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। कस्बे के लोगों के बताया कि डेयरी के समीप ही एक डायग्नोस्टिक सेंटर भी संचालित होता है। ऐसे में कभी भी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।