फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Exploit of real estate companies, pond land sold for Rs 32 lakhs

Barabanki News: रियल स्टेट कंपनियों का कारनामा, 32 लाख में बेची तालाब की जमीन

Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Exploit of real estate companies, pond land sold for Rs 32 lakhs
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में दो रियल स्टेट कंपनियों के लोगों द्वारा तालाब की सरकारी जमीन बेचने के नाम लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिले के एक व्यक्ति की तहरीर पर लखनऊ के छह लोगों समेत 10 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बस्ती गांव निवासी राजकिशोर सिंह ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की है। बताया कि वर्ष, 2021 में जमीन की खरीद के सिलसिले में शैलेंद्र चौरसिया, ऋषि चौरसिया, वरुण अग्रहरि, मिथलेश चौरसिया, मो. शमीम व जलालुद्दीन से मुलाकात हुई थी। इन लोगों ने खुद को दो रियल स्टेट कंपनियों का निदेशक व मार्केटिंग हेड बताया। इनके द्वारा देवा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में 0.2280 हेक्टेयर जमीन व उसकी खतौनी दिखाई गई। जिसका मालिक इंदिरानगर लखनऊ निवासी आदर्श कुमार कटियार, अंकुन, प्रदीप व रामप्रकाश वर्मा को बताया।
विज्ञापन

जमीन का सौदा 54 लाख में हुआ। राजकिशोर ने आरोप लगाया कि उसने बयान समेत कई बार में इन लोगों को करीब 32 लाख रुपये दिए। लेकिन जब उस जमीन पर निर्माण शुरू कराया तो लेखपाल ने इसे तालाब में दर्ज सरकारी जमीन बताते हुए कार्य रुकवा दिया। आसपास के लोगों ने भी यही जानकारी दी। अब पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शैलेंद्र चौरसिया समेत 10 के खिलाफ धोखधड़ी, अमानत में खयानत व धमकाने का केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed