फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Examinations in 2636 basic schools from 22

2636 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं 22 से

Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Examinations in 2636 basic schools from 22
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम आ गया है। दो साल बाद होने जा रही इन परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी गई है। 22 से 27 मार्च तक होने वाली इन परीक्षाओं में जिले के 2636 विद्यालयों के 3.85 लाख बच्चे शामिल होंगे। प्रश्नपत्र जिला स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के चौथे दिन परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा। इस बावत बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण की अधिकता के चलते परीक्षाएं नहीं आयोजित की गई थीं। बच्चों को उनकी पढ़ाई के अनुसार अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया था। इस साल भी परीक्षा पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा था लेकिन संक्रमण की दर एकदम से घटने के बाद विभाग ने परीक्षाएं आयोजित कराने का कार्यक्रम बनाया।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक जिले स्तर पर ही कक्षा एक से पांच व कक्षा छह से आठ तक के प्रश्न पत्रों को तैयार करके 16 मार्च को उनकी छपाई करा दी जाएगी। 21 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय स्तर पर प्रश्न पत्रों का वितरण कराया जाएगा। 22 से 27 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। 28 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कार्य के साथ परीक्षा फल तैयार किया जाएगा और 31 मार्च को परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू है। 21 मार्च से पहले प्रश्न पत्रों को ब्लॉकों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed