फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Exam centers were built ignoring the standards.

Barabanki News: मानकों को दरकिनार कर बना दिए परीक्षा केंद्र

Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Exam centers were built ignoring the standards.
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की ओर से जारी की गई 117 परीक्षा केंद्रों की सूची सवालों के घेरे में है। पांच राजकीय हाईस्कूल समेत तमाम परीक्षा केंद्र मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कहीं चहारदीवारी नहीं है तो कहीं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर का भी अता-पता नहीं है। कई विद्यालयों के बच्चों का परीक्षा केंद्र मानक 12 से 16 किमी दूर बना दिया गया है। ऐसे में तहसील की ओर से कराए गए सत्यापन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों को लेकर हर तहसील पर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने चहारदीवारी, सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर, बैठने की व्यवस्था आदि का सत्यापन किया जाना था। इसके बाद रिपोर्ट यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की गई थी। बृहस्पतिवार को बोर्ड की ओर से जारी की गई 117 परीक्षा केंद्रों की सूची में तमाम खामियां हैं।
विज्ञापन



राजकीय हाईस्कूल पूरेडलई, कबूलपुर, हसनपुर टांडा, दनापुर क्यामपुर व काजी बेहटा को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां न तो बैठने का प्रबंध है और न ही सुरक्षा के लिए चहारदीवारी व सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शहर के जीआईसी में कक्षों का निर्माण कार्य चल रहा है। कई निजी विद्यालय भी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। बोर्ड ने आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया है, जिसमें अब तक चार शिकायतें आ भी चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






क्षमता से अधिक बच्चे
दरियाबाद कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।






चहारदीवारी टूटी, उगी हैं झाड़ियां
त्रिवेदीगंज के होसवापुर के श्री खिलाड़ीदास विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जिसकी चहारदीवारी टूटी है, पूरे परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। कमरे जर्जर हैं। खिड़कियां खुली हुई हैं।







राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड को पत्राचार किया जाएगा। जिन निजी विद्यालयों में क्षमता कम है या अव्यवस्थाएं हैं, उनके संबंध में प्रत्यावेदन के आधार पर संशोधन किया जाएगा।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed