{"_id":"6ae577f1d58d6b087a73cab0b8847dd3","slug":"every-part-of-the-police-will-be-on-patrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव के पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव होने वाले ब्लॉकों में 16 जोन व 52 सेक्टर मेें पुलिस फोर्स तैनात होगी पुलिस फोर्स वोटिंग के लिए चार ब्लॉकों में बनाए गए सभी मतदेय स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए एसपी ने 68 पुलिस मोबाइल टीम गठित की है। यह सभी मोबाइल टीम हर घंटे अपने क्षेत्र की पोलिंग बूथों का दौरा कर वहां के स्थिति के बारे में जानकारी लेती रहेगी। चुनाव निपटाने के लिए करीब चार हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शनिवार को निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज व रामनगर ब्लॉक में होने वाले प्रधानी के पहले चरण के चुनाव में एसपी अब्दुल हमीद ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 68 पुलिस मोबाइल वैन, कलस्टर मोबाइल टीम का गठन किया है। जिसमें एक दरोगा व चार-चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। यह टीमें पूरी तरह से संचार तकनीक से लैस होंगी और अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर हर घंटे में जाकर वहां का हाल देखेंगी और फिर इसके बाद इसकी रिपोर्ट लगातार उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे।
इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब पांच हजार से भी ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। जगह-जगह पर बैरियर बनेंगे वहां पर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। पंचायत चुनाव प्रभारी एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा चुनाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहेगी। एएसपी ने कहा कि 16 जोन व 52 सेक्टर मेें पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।