{"_id":"67db1db715d96b46cd0b6354","slug":"evaluation-started-561-examiners-absent-on-the-first-day-barabanki-news-c-315-1-brp1007-135497-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मूल्यांकन शुरू, पहले दिन 561 परीक्षक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मूल्यांकन शुरू, पहले दिन 561 परीक्षक नदारद
Thu, 20 Mar 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन आदर्श मूल्यांकन के रूप में एक डीएचई ने 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण भी किया। पहले दिन 561 परीक्षक नदारद रहे।
शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इनमें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान जीआईसी में आवंटित 625 के सापेक्ष 305 व जीजीआईसी में आवंटित 698 के सापेक्ष 457 परीक्षक उपस्थित हुए।
डीएचई की संख्या 71 के बजाय 60 रही। पहले दिन जीजीआईसी के परीक्षकों ने 5653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अनुपस्थित वित्तविहीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एडेड शिक्षकों को एक दिन का समय देकर बृहस्पतिवार को उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को भी मूल्यांकन केंद्र पर न पहुंचने पर उनका दो दिन का वेतन काटा जाएगा।