फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   EO's salary stopped, notice issued to labour, agriculture protection and JE

Barabanki News: ईओ का वेतन रोका, श्रम, कृषि रक्षा और जेई को नोटिस

Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
EO's salary stopped, notice issued to labour, agriculture protection and JE
बाराबंकी। प्रवर्तन कार्याें में बरती जा रही लापरवाही से नाराज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ईओ बंकी का वेतन रोकने की सख्त कार्रवाई की है। इसके साथ ही सहायक श्रमायुक्त, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और जेई विनियमित क्षेत्र को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर इसका लिखित जवाब मांगा है। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में करेत्तर, प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवर्तन कार्याें के साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ ही सहायक श्रमायुक्त के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का आदेश भी दिया। नगर निकायों की समीक्षा के दौरान बंकी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पिछले माह किसी भी प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई न किए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में कोई प्रगति न करने, विनियमित क्षेत्र के जई द्वारा प्रवर्तन के मामलों में की गई सुस्त रफ्तार कार्रवाई के लिए ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी अपने निकाय क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए एआरएम परिवहन निगम को निर्देशित किया। कहा कि शासन के निर्देशानुसार 8 से 10 अगस्त तक महिलाओं व बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बिना किसी परेशानी के मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरएम को एआरटीओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, इंद्रसेन, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed