{"_id":"635440090dcea82c3d32a20f","slug":"entry-of-heavy-vehicles-closed-for-36-hours-barabanki-news-lko654089367","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों का प्रवेश 36 घंटे के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों का प्रवेश 36 घंटे के लिए बंद
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में आयोजित हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम व प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर अयोध्या की ओर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश 36 घंटे तक बंद रहेगा। हाइवे के हर कट पर पुलिस मौजूद रहेगी। वहीं खुफिया एजेंसियों ने भी डेरा डाल दिया है। उधौली में सेफ हाउस बना दिया गया है। ड्रोन से भी निगरानी होगी। हाइवे पर डायवर्जन 22 अक्तूबर की रात 10 बजे से 24 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर एसपी ने नेशनल हाइवे से गुजरने वाले वाहनों का डायवर्जन किया है। जिसके अनुसार शहर के निकट लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चौपुला बाईपास से अयोध्या जाने वाले सभी मालवाहन व भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। यहां बैैरियर बना दिया गया है। इसी प्रकार हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग से होकर अयोध्या की ओर सभी बड़े वाहन व मालवाहकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मरकामऊ, बदोसराय व सफदरगंज से अयोध्या की ओर बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेेंगे।
लखनऊ की ओर से बस्ती, गोरखपुर आदि जिलों को जाने के लिए वाहनों को शहर के पल्हरी तिराहे से रामनगर मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। सभी वाहन रामनगर, जरवल रोड, करनैलगंज, उतरौला व डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर व बस्ती जाएंगे। हाइवे पर सुरक्षा की दृष्टि से 200 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सफदरगंज क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधौली में सेफ हाउस बना दिया गया है। यहां तीन डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, दो वाड ब्वाय व स्टाफ नर्स तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
वहीं सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए सीएचसी रामसनेहीघाट, पीएचसी उधौली समेत तीन स्थानों पर सेफ जोन बनाए गए हैं। यहां पर राउंड ओ क्लाक के तहत चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा चौपुला, अहमदपुर टोल प्लाजा और नरायन ढाबा के निकट एंबुलेंस 24 अक्तूबर तक तैनात रहेगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
लखनऊ सीमा पर हुई ब्रीफिंग
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए शनिवार को ने लखनऊ कमिश्नरेट के ज्वाइंट कमिश्नर एलओ पीयूष मोर्डिया ने एसपी अनुराग वत्स के साथ दोनों जिलों की सीमा पर समीक्षा की। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों को यातायात संबंधी बातों को लेकर ब्रीफ किया गया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि हाइवे पर यातायात को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।
72 घंटे में 50 किमी हाइवे पर लगे पैच
एनएचएआई ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बने गड्ढों को पैच लगाकर भर दिया। मात्र 72 घंटों में ही 50 किमी लंबे हाईवे पर पैचिंग की गई। पीएम के अयोध्या दौरे के मद्देजनर लखनऊ-अयोध्या हाईवे से ही मंत्रियों के अलावा भारत सरकार के आला अफसर भी गुजरेंगे। चर्चा यहां तक थी कि प्रधानमंत्री वापसी में सड़क मार्ग से आ सकते हैं। इसे लेकर लखनऊ सीमा से रामसनेहीघाट सीमा तक करीब 50 किमी हाइवे पर हजारों पैच लगाए गए हैं। सारा काम जल्दबाजी में किया गया है। इसलिए इसकी गुुणवत्ता कैसी होगी यह तो आने वाला समय बताएगा। मगर लोगों का कहना है कि एनएचएआई पहले से सब कुछ चाक चौबंद रखता तो यह नौबत नहीं आती।