{"_id":"67a657fdf4fd183658037477","slug":"enhance-the-fragrance-of-relationships-by-giving-roses-on-rose-day-barabanki-news-c-315-1-brp1005-132846-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रोज डे पर गुलाब देकर बढ़ाई रिश्तों की महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रोज डे पर गुलाब देकर बढ़ाई रिश्तों की महक
Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार को रोज-डे (गुलाब दिवस) केे साथ हुई। इस मौके पर युवाओं ने दोस्तों को एक डंडी वाला गुलाब का फूल देकर रिश्तों को नई ताजगी दी। बच्चों ने भी अपने माता-पिता और शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर रोज डे की शुभकामनाएं दी।
वेलेंटाइन वीक को लेकर बाजार भी तरह तरह के गिफ्ट आइटमों के साथ सजे दिख रहे हैं। गिफ्ट, स्टेशनरी की दुकानों के अलावा होटल रेस्टोरेंटों में भी दिल के आकार वाले गुब्बारे दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को शहर में एक डंडी वाले गुलाब के फूलाें की खूब डिमांड रही। दुकानदारों ने भी मांग को देखते हुए इसे महंगे दाम पर भेजा। फूल विक्रेता राहुल सैनी ने बताया कि लाल गुलाब केे साथ ही सफेद व पीले गुलाब भी खूब बिके। सामान्यत: दस रुपये में बिकने वाला एक डंडी वाला गुलाब शुक्रवार को 20 से 30 रुपये में बिका। खास तौर पर युवक व युवतियों चुपके-चुपके एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज डे सेलिब्रेट करते दिखे।
लैवेडर गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक
फूल विक्रेता मोहित बताते हैं कि हर रंग के गुलाब का अलग महत्व होता है। लाल रंग का गुलाब प्यार का प्रतीक है। सफेद गुलाब दिल की सच्चाई को दिखाता है। लैवेंडर गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
प्रपोज डे आज
वेलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा। गिफ्ट सामग्री बेचने वाले एक विक्रेता ने बताया कि इस दिन लोग हाथों में अंगूठी अथवा साथी को प्रिय कोई अच्छा सा गिफ्ट लेकर अपने दिल की बात कहेंगे। इस दौरान बाजार में कपल रिंग का क्रेज बढ़ा है। इसमें लोग एक दूसरे के नाम या पहले अक्षर की अगूंठी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई लोग फ्रेंड लिखा हुआ हैंड ब्रेसलेट भी गिफ्ट करते हैं।