फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   English question paper was easy, passage stuck

Barabanki News: आसान रहा अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, पैसेज ने अटकाया

Sat, 15 Feb 2025 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
English question paper was easy, passage stuck
बाराबंकी। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में दसवीं के छात्रों ने अंग्रेजी व इंटर के छात्रों ने एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा दी। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान आने के कारण परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से दमकते दिखे। वहीं, कुछ छात्रों को अनसीन पैसेज, कॉम्प्रिहेंशन व रेफरेंस टू कॉन्टेक्स्ट के प्रश्न ने थोड़ा परेशान भी किया। नगर समन्वयक आरपी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 1,645 के सापेक्ष 1,638 परीक्षार्थी शामिल हुए। सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा निगरानी के सख्त इंतजाम रहे।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र पढ़ते ही दूर हुई घबराहट
फोटो- 12
महर्षि की गर्विता ने बताया कि परीक्षा कक्ष में बैठने से पहले मन काफी घबरा रहा था, लेकिन प्रश्नपत्र पढ़ते ही सारी घबराहट दूर हो गई। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत काफी आसान था। इसलिए बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की अनामिका ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप होने के कारण उत्तर लिखने में ज्यादा समस्या नहीं हुई। लेकिन रिक्त स्थान भरने में थोड़ी कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक की ऋषिता ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ। परीक्षा के दौरान समय कब बीत गया पता ही नहीं चला। इसलिए कुछ उत्तरों को और बेहतर ढंग से लिखने का मौका नहीं मिला।

कॉम्प्रिहेंशन के सवालों ने उलझाया
देव दुबे को कॉम्प्रिहेंशन और रेफरेंस टू कॉन्टेक्स्ट के प्रश्न उलझन भरे लगे। उन्होंने बताया कि इसे करने में अधिक समय लगा। बहु विकल्पीय सवाल में विलोम और पर्यायवाची शब्द के ऑप्शन मिलते-जुलते थे जिन्हें करने में समस्या हुई।

सदाशिव ने बताया कि अनसीन पैसेज में इतिहास का टॉपिक था। जिसके आने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। हालांकि इसे भी हल किया, पैसेज को कई बार पढ़ने में समय अधिक लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed