फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Engineer called to install ventilator

Barabanki News: वेंटिलेटर इंस्टॉल करने को बुलाए गए इंजीनियर

Thu, 13 Apr 2023 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Apr 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Engineer called to install ventilator
अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की लगातार हो रही कवायद
विज्ञापन

ओटी चालू, चिकित्सक मरीजों का कर रहे इंतजार
फोटो-22, 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोरोना मॉकड्रिल के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा को मिली खामियों के बाद संयुक्त चिकित्सालय में तेजी से सुधार की कवायद की जा रही है। बृहस्पतिवार को अस्पताल के सिजेरियन की ओटी को जहां एक दम से व्यवस्थित कर दिया गया। वहीं अन्य सुविधाओं में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वेंटिलेटर को लगाए जाने का प्रयास चल रहा है।

प्रमुख सचिव की फटकार के बाद संयुक्त चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। बुधवार को ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शुरू करा दिया गया था और वेंटिलेटर को इंस्टॉल करने के लिए तकनीकी सहायक भी बुलाए गए थे। लेकिन उन्होंने कंपनी का इंजीनियर बुलाकर इसे इंस्टॉल करने के लिए कहा था। इसके बाद सीएमएस ने तत्काल पत्र लिख कर उच्चाधिकारियों को वेंटिलेटर के संबंध में अवगत करा दिया था। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही वेंटिलेटर भी चालू करा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने ऑपरेशन और प्रसूताओं के सिजेरियन को भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए अस्पताल में आर्थोपैडिक ओटी और सिजेरियन ओटी को भी व्यवस्थित करा दिया गया है। आंखों के ऑपरेशन के लिए फेंको मशीन की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक अब ओटी में मरीजों के आने का इंतजार कर रहे हैं। व्यवसथाओं में हो रहे बदलाव को देखकर स्थानीय लोगों में एक बार फिर अस्पताल को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 250 रही। सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि लगभग सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। बाकी के लिए मांग पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed