फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   End of discussions, the lovers couple had committed suicide

Barabanki News: चर्चाओं पर विराम, प्रेमी युगल ने की थी आत्महत्या

Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
End of discussions, the lovers couple had committed suicide
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बिहुरा गांव में बृहस्पतिवार को पेड़ पर एक ही फंदे से हिन्दू युवक व मुस्लिम किशोरी के शव लटकते मिले थे। इसे लेकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की चर्चा थी। लेकिन दोनों की पोस्टमार्टम आने के बाद हत्या किए जाने की चर्चा पर विराम लग गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

इससे दोनों के आत्महत्या करने की की पुष्टि होती है। हालांकि दोनों ने फंदे से लटकने से पहले कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं खाया इसे लेकर बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। मोहम्मदपुर खाला के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज (21) व पड़ोसी गांव बिहुरा की निशा बानो (17) के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार भोर दोनों के शव गमछा व साड़ी से बने एक ही फंदे से लटके मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव कुछ देरी के अंतराल पर गांव भेजे गए। पुलिस बल की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ जगत राम कनौजिया ने बताया कि इस मामले में दोनों मृतक के परिजनों ने भी न तो किसी पर कोई आरोप लगाया है न ही पुलिस को कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed