फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encrochment

Barabanki News: ढहाया गया कालिका हवेली रेस्टोरेंट का अवैध कब्जा

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
encrochment
बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के धरसेनिया ग्राम पंचायत में हाईवे के किनारे स्थित कालिका हवेल - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाइवे के किनारे संचालित कालिका हवेली रेस्टोरेंट द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीन पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया गया। जांच में पाया गया कि जिस जमीन पर अवैध कब्जा था वह अभिलेखों में तालाब दर्ज है। इस पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जांच में यह भी पाया गया कि रेस्टोरेंट का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया गया है। यहां पर आए दिन हो रहे विवादों से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वह इससे भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

हाइवे किनारे सफेदाबाद के निकट कालिका हवेली रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। यह रेस्टोरेंट विवादों से घिरता जा रहा है। मारपीट की घटनाएं यहां पर आम होती जा रही हैं। एक दिन पहले होटल संचालकों पर मर्चेंट नेवी के अफसर और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई का आरोप हैं। पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहे विवादों को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम व विनियमित क्षेत्र के जेई के साथ पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट का कुछ भाग तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया गया है। जिसे तत्काल जेसीबी से ढहा दिया गया और संचालक को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है।
टीम ने जांच में यह भी पाया कि रेस्टोरेंट का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है। इस पर पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसका वाद एसडीएम कोर्ट में चल भी रहा है। इसके चलते आगे की कोई कार्रवाई फिलहाल नहीं की जा सकी।
एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नक्शा पास न होने का मामला कोर्ट में चल रहा है। अगली तिथि पर उसका भी निस्तारण कर दिया जाएगा।
भोजन की गुणवत्ता को लेकर होता है विवाद
कालिका हवेली रेस्टोरेंट पर आए दिन भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद होता रहता है। यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां खाने को लेकर जमकर मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि संचालक और उसके समर्थक काफी दबंग हैं। इसके चलते यहां पर आने के बाद ग्राहक सिर्फ इनकी ही सुनते, अपनी कुछ नहीं कह पाते हैं।
जो विरोध करता है उसकी पिटाई कर आवाज को दबा दिया जाता है। क्योंकि होटल संचालक की पहुंच और पैठ इतनी मजबूत है कि अधिकारियों के अलावा एफएसडीए की टीम भी यहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है। यही वजह है कि यहां पर भोजन की गुणवत्ता को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई एफआईआर
कालिका हवेली रेस्टोरेंट में हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि युवक को पीटने के आरोपी को बंदी बनाया गया। प्रभारी कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि रेस्टोरेंट में बुधवार रात हुई मारपीट के मामले में लखनऊ के युवक इशांत को चोटें आई थीं।

इशांत के पिता की तहरीर पर मैनेजर समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इशांत पर हमला बोलने वाले दीपू निवासी मोहम्मदपुर थाना मसौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर भी इशांत, शौर्य व अभिषेक व करीब 18 अज्ञात पर भी लूट व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच की रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed