फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encrochment

बुलडोजर से तोड़ा पक्का निर्माण, चार हजार जुर्माना वसूला

Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
encrochment
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शहर मेें छाया चौराहे से लेकर पीरबटावन ईदगाह मैदान तक अतिक्रमण हटा। वहीं नगर पंचायतों में भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका के ईओ पवन कुमार व इंस्पेक्टर नदीम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। छाया चौराहे से सत्यप्रेमीनगर, संतोषी माता मंदिर से होते हुए पीरबटावन तक अतिक्रमण हटाया गया। जहां पर पक्का निर्माण मिला उसे भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वहीं प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर पांच दुकानदारों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई की गई है। इसी तरह नगर पंचायत सतरिख में अतिक्रमण अभियान चलाकर नालियों से कब्जा हटाया गया। ईओ रेनू यादव ने बताया कि अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जेदारी दूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर हाईवे के भिलवल चौराहे पर सड़क सीमा में रखी गुमटी व दुकानों के टिनशेड, चबूतरा को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने टिनशेड व चबूतरा तोड़े जाने का विरोध किया वहीं कई लोग स्वयं से अतिक्रमण को हटाते भी दिखाई दिए।
वहीं देवा नगर पंचायत में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। लेकिन टीम अपनी मार्केट में किए गए अवैध कब्जे को हटाने में बैकफुट पर नजर आ रही है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि चेतावनी की समय सीमा पूरी हो गई है।

जल्द ही वीर अब्दुल हमीद मार्केट पर किया गया अवैध निर्माण व अतिक्रमण ध्वस्त कराया जाएगा। उधर, नगर पंचायत सिद्धौर में जैदपुर मार्ग और कैसरगंज मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाया गया। ईओ पंकज श्रीवास्तव क्षेत्रीय लेखपाल व सिद्धौर चौकी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed