फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encroachment

हैदरगढ़ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 21 Apr 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
encroachment
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तालाब और बंजर भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले पूर्व प्रमुख समेत अन्य के अवैध कब्जे को राजस्व प्रशासन ने ढहा दिया। वहीं सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने के विवाद में सात लोग को शांतिभंग की धारा में जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोरियानी मजरे रामनगर में बुधवार को एसडीएम शालिनी प्रभाकर की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की है। पूर्व प्रमुख प्रवेश सिंह द्वारा तालाब की भूमि पर बनवाए गए शौचालय व अन्य निर्माण को जेसीबी से ढहाया गया।
विज्ञापन

इनका अन्य निर्माण भी तालाब की भूमि पर बताया जा रहा है। वहीं गांव के दुर्गेश सिंह और राकेश सिंह का बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी से ढहा कर 20 वर्ष से चल रहे पुराने विवाद का समाधान कराया गया। बीते दशक में गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की होड़ मची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर आपस में विवाद होने पर एक दूसरे के विरुद्ध कब्जों की शिकायतें भी हुई थीं। बीती रात कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से हवाई फायरिंग व आगजनी करने की चर्चा है। मामले में गांव के राकेश सिंह को चोट आई थीं। उनका पुलिस ने देर रात सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया।
पुलिस ने इसमें एक पक्ष से दुर्गेश सिंह, अरविंद सिंह, विरेश सिंह तथा दूसरे पक्ष के अखिलेश सिंह, राकेश सिंह, शिवकेश सिंह व संदीप सिंह के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट भेजा। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी बीके वर्मा ने बताया कि शांतिभंग में साल लोगों को जेल भेजा गया है।
तालाब से हटवाया अवैध कब्जा
बाराबंकी। ग्राम खेवली में तालाब से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। इसको लेकर एसडीएम ने पहले ही बेदखली की नोटिस दिया था। बुधवार को तहसील प्रशासन पुलिस की संयुक्त टीम खेवली पहुंची। टीम को देख कब्जेदारों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चल सकी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व नवाबगंज तहसील के एसडीएम सुमित यादव ने राजस्व कर्मचारियों से अतिक्रमण की चपेट में आए तालाबों का सर्वे कराया। इसमें 125 तालाबों पर कब्जा पाया गया। इसमें 65 बड़े तालाब ऐसे पाए गए जिन पर पक्का निर्माण कराकर तालाब के क्षेत्रफल को कम दिया गया है।

एसडीएम ने टीम गठित कर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया है। बुधवार को ग्राम खेवली में तालाब से अवैध कब्जा हटवा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कई अन्य तालाबों पर अवैध कब्जा है, उसे भी हटाया जाएगा। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने वालेे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed