{"_id":"6032b3c98ebc3ee907507ce5","slug":"employees-engaged-in-selection-of-sensitive-and-susceptible-centers-barabanki-news-lko5660548190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों के चयन में जुटे रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों के चयन में जुटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को भी एडीओ पंचायत कार्यालय खुला रहा। हरख ब्लॉक क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों के चयन के साथ रूट मैप भी तैयार किया गया। क्षेत्र में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी पहुंचाने के लिए इस बार 95 छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी।
हरख ब्लॉक क्षेत्र की 76 ग्राम पंचायतों में 94 मतदान केंद्रों के 241 बूथों पर एक लाख चालीस हजार 772 लोग मतदान करेंगे। इसके लिए रविवार को सहायक खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ब्लॉक से जाने वाली पोलिंग पार्टियों के रूट मैप को बनाया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक द्वारा 95 बसों की मांग की गई है।
वहीं संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों के बारे में भी सूची तैयारी की गई है। जिन पंचायतों में वर्ष 2015 में मतदान के समय बवाल हुआ था और वहां की स्थिति तनावपूर्ण थी, ऐसे बूथों को प्रमुखता के आधार शामिल किया गया है। इस संबंध में प्रभारी सहायक खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि 85 वाहनों की जरूरत पडे़गी जबकि 10 वाहनों को आरक्षित किया जाएगा।