फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electrical sub station will be built for industrial corridor, survey started

Barabanki News: औद्योगिक कॉरीडोर के लिए बनेगा विद्युत सब स्टेशन, सर्वे शुरू

Sat, 09 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electrical sub station will be built for industrial corridor, survey started
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट प्रस्तावित औद्योगिक काॅरीडोर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। यूपीडा की सूचना पर विभाग ने निर्माण व 33 केवीए पोषक लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बम्हरौली, सतरही, अंदऊमऊ, बहरामपुर व पेचरुआ की 245 हेक्टअर भूमि पर औद्योगिक पार्क बनाए जाने के लिए यूपीडा से भूमि की खरीद की जा रही है। अब यहां लगने वाले उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कॉरीडोर के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर दौलतपुर गांव के पास विद्युत सबस्टेशन बनाया जाना है। सब स्टेशन को 33 केवीए लाइन से जोड़ने के रूट के बारे में यूपीडा द्वारा बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगने पर विभाग ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक खरसतिया में टाउन सबस्टेशन व रनापुर में हैदरगढ़ ग्रामीण सबस्टेशन तक सरांय पांडेय पॉवर स्टेशन से आई 33 केवीए की लाइन से जोड़ा जा सकता है।


अधिशासी अभियंता विद्युत खंड हैदरगढ़ पीके गौतम ने बताया कि काॅरीडोर के लिए अलग से सबस्टेशन बनने पर टाउन या ग्रामीण सबस्टेशन के लिए आई 33 केवीए लाइन से सीधा जोड़ा जा सकता है। सबस्टेशन का निर्माण जल्दी ही शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed