{"_id":"6441927bf7af844ae7031439","slug":"election-nagar-nikay-barabanki-news-c-13-1-194171-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य पद पर 258 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य पद पर 258 ने भरा पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंंज से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं 11 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 23 नामांकन आए। बंकी, रामसनेहीघाट व रामनगर में एक भी नामांकन नहीं दाखिल हुआ। इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों से 258 उम्मीदवारों ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 28 एवं सदस्य 367 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को कुल 214 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
नगर पालिका नवाबगंज से सपा प्रत्याशी शीला सिंह ने आरओ विजय कुमार त्रिवेदी के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें प्रस्तावक रतन लाल रावत और मो. शबाह रहे। इससे पहले लक्ष्मणपुरी स्थित सपा प्रत्याशी के आवास पर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे और सपा प्रत्याशी को बधाई दी। दोपहर करीब 12 बजे सपा प्रत्याशी सदर विधायक व कुछ कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने के लिए तहसील पहुंचीं। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नगर की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। महिलाओं के शौचालय बनेंगे। सफाई का उचित प्रबंध होगा एवं जर्जर सड़कों को ठीक कराया जाएगा। वहीं देवा से निवर्तमान अध्यक्ष साहिबे आलम ने निर्दलीय नामांकन प्रस्तुत किया है। साहिबे आलम लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं और तीसरी बार फिर विकास का वादा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
इसके अलावा तीन नामांकन सेट दाखिल हुए। फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इरशाद कमर ने नामांकन किया है। यहां से रवींद्र वर्मा, अंशुल वर्मा, इकराम आलम व एहसान आलम ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है। हैदरगढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय अखिलेश सिंह, सुुबेहा से दयाशंकर, अर्जुन, सुमिरता ने पर्चा भरा है। जैदपुर, सतरिख में दो-दो, बेलहरा, टिकैतनगर, सिद्धौर में एक-एक, दरियाबाद में तीन नामांकन अध्यक्ष पद के लिए हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोलिंग पार्टियों के तैयार होने लगे पैकेट
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज व 13 नगर पंचायतों में 160 मतदान केंद्रों के 447 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक-एक पोलिंग पार्टी तैयार की जा रही है। इसके साथ ही दस प्रतिशत अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था की जाएगी। इन पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान सामग्री के पैकेट तैयार करने शुरू कर दिए गए हैं। प्रभारी अधिकारी उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार की देेखरेेख में सामग्री तैयार कराई जा रही है। इसमें मतदाता सूची, लिफाफे, रजिस्टर, सीलिंग सामग्री, स्याही इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। दस प्रतिशत अतिरिक्त सामग्री भी तैयार की जा रही है।