फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Educational society given connection to industry line

Barabanki News: एजुकेशनल सोसाइटी को उद्योग की लाइन से दे दिया कनेक्शन

Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Educational society given connection to industry line
बाराबंकी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता बाराबंकी प्रथम ने रामसनेहीघाट खंड की एजुकेशनल सोसाइटी को नियमों को ताक पर रखकर 150 केवीए के कनेक्शन को न सिर्फ मंजूरी दी बल्कि औद्योगिक फीडर से लाइन भी बनवा दी। एस्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं कराए, जांच के दौरान प्रयुक्त सामग्री की खरीद व जांच से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। मामले में शिकायत के बाद जांच हो चुकी है लेकिन आला अफसर विभागीय मामला बताकर प्रकरण में लीपापोती करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विद्युत वितरण खंड रामनेहीघाट के अधीन अयोध्या हाईवे स्थित लक्षबर बजहा के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद एजुकेशन सोसायटी को 150 किलोवाट क्षमता का कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण खंड बाराबंकी प्रथम से लाइन तैयार कराई गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने इस कनेक्शन के लिए विभाग के सारे नियमों को दरकिनार कर दिया है। मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या मंडल के निर्देश पर अक्तूबर में एक्सईएन रामनगर दिलीप कुमार एवं एक्सईएन परीक्षण रामलाल से गुणवत्ता की जांच कराई गई जिसमें कनेक्शन को गलत ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी विस्तृत जांच दोबारा एक्सईएन फतेहपुर शैलेंद्र सिंह व एई मीटर शिवेंद्र मोहन ने की जिसमें पाया कि दूसरे क्षेत्र में जाकर एक्सईएन सुभाष चंद्र ने विद्युत भार को स्वीकृति दी। कनेक्शन के लिए प्रयुक्त की गई सामग्री की जीएसटी इनवायस, ई-वे चालान आदि जांच समिति को नहीं उपलब्ध कराए।

मीटरिंग रूम में सुरक्षा के लिए वीसीबी नहीं लगाया गया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे क्रॉस कराने के लिए एचडीपीई पाइप का प्रयोग नहीं किया गया जिससे विभाग को नुकसान हुआ। सूत्रों के अनुसार मध्यांचल के उच्चाधिकारियों से सांठ-गांठ होने के चलते अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।




जांच के बाद भी मीटर लगवाने का बनाया दबाव, लिखा पत्र
एक्सईएन ने एजुकेशनल सोसाइटी को कनेक्शन देने के लिए मेसर्स भाग्यलक्ष्मी थर्मो फार्मिंग इंडस्ट्रीज के औद्योगिक फीडर से लाइन जोड़े जाने के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। इस लाइन पर पूर्व से 15 केवीए का एक कनेक्शन निर्गत है। 150 केवीए का संयोजन सिंगल सर्किट से जोड़े जाने पर पूरी केबिल क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। सोसाइटी से टैपिंग पॉइंट पर स्थापित डबल पोल की धनराशि विभागीय नियमानुसार चार्ज नहीं की गई है। इस सबके बावजूद एक्सईएन ने सोसाइटी को मीटर निर्गत किए जाने के लिए भी पत्राचार कर डाला।


जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति
डॉ. राजेंद्र प्रसाद एजुकेशन सोसाइटी को कनेक्शन दिए जाने के मामले में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
- राजबाला, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed