फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   E-shram cards will be made for 15 lakh workers

15 लाख श्रमिकों को बनेंगे ई-श्रम कार्ड, दो लाख का होगा बीमा

Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
E-shram cards will be made for 15 lakh workers
बाराबंकी। असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे ऐसे श्रमिक जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से कम हैं, ऐसे मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण होना है। ई-श्रम कार्ड बनते ही स्वयं के साथ उनके परिवार का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में हो सकेगा। इसे लेकर श्रम विभाग को 15 लाख लोगों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। अभी तक एक लाख 53 हजार श्रमिकों का पंजीयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कारखानों, ईंट भट्ठों व दुकानों आदि पर काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने की व्यवस्था की है। इसके तहत 15 हजार रुपये तक प्रतिमाह कमाने वाले श्रमिकों को लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन ने श्रम विभाग को 31 दिसंबर तक 15 लाख श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर उन्हें लाभ देने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

अभी तक एक लाख 53 हजार लोगों का पंजीकरण कराया जा चुका है। निशुल्क बनने वाले ई-श्रम कार्ड से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जहां एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का इलाज स्वयं और उनके परिवार का हो सकेगा, वहीं दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख तो विकलांगता की अवस्था में एक से दो लाख रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनसेवा केंद्रों के कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर शिविर के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही पात्रों को श्रम विभाग की योजनाओं को लेकर उनका आवेदन भी करा रहे हैं। लक्ष्य पाने के लिए दो दिन पूर्व सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शरद कुमार ने बताया कि पंजीकरण के लक्ष्य को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जनसेवा केंद्रों की मदद ली जा रही है। अब तक करीब डेढ़ लाख श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed