{"_id":"68376686720170705808e0bd","slug":"e-rickshaws-are-causing-fatal-accidents-on-highways-barabanki-news-c-315-slko1012-140351-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे पर जानलेवा हादसों का कारण बन रहे ई रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे पर जानलेवा हादसों का कारण बन रहे ई रिक्शे
Thu, 29 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफदरगंज (बाराबंकी)। प्रतिबंध के बावजूद लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ई रिक्शा संचालक बेखौफ हो फर्राटा भर रहे हैं। रोकथाम को लेकर जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही उदासीनता के कारण यह ई रिक्शा आए दिन जानलेवा हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
बीते दिनों सफदरगंज थाना क्षेत्र के अतरौली मोंड़ पर तेज रफ्तार रोडबेज ने एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे ई रिक्शा सवार असंद्रा थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव निवासी सुकाला सहित इसमें बैठी सवारी पिंका, विजय, कल्लू, सितारा, रामकुमारी, माया देवी, मिठाई लाल व महक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में सुकाला, पिंका व विजय बहादुर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसी तरह तुलसीपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही एक कार की भिड़ंत ई रिक्शा से हो गई थी, जिसमें ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए थे। इसमें ई रिक्शा सवार कोटवा सड़की की काजल धौली के रामसमुझ और रिक्शा चालक दिव्यांग संतोष कुमार गंभीर घायल हुए थे। हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र के मेंडुवा गांव के पास एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो बहनों रेशमा व गुड़िया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि ई रिक्शा सवार असंद्रा थाने के चन्द्रभानपुर गांव के सचिन, निशा, जहान्वी, पूनम, पलक, अनमोल, अनिल व पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद ई-रिक्शा का संचालन हाईवे पर रोकने को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदार उदासीन बने हैं। एआरटीओ अंकिता शुक्ला का कहना है कि जांच के दौरान हाईवे पर चलने वाले ई रिक्शा का चालाना किया जाता है। क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस की नियमित निगरानी से ही इनके संचालन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।