फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dues of Rs 11.50 crore on 4418 vehicles, RC will be issued

Barabanki News: 4418 वाहनों पर 11.50 करोड़ का बकाया, जारी होगी आरसी

Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dues of Rs 11.50 crore on 4418 vehicles, RC will be issued
बाराबंकी। एआरटीओ दफ्तर में पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों का बकाया जमा करने के लिए विभागीय स्तर पर शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना भी डिफाल्टर वाहन स्वामियों को रास नहीं आ रही। जमा ब्याज राशि पर छूट की पेशकश के बाद भी वाहन स्वामी बकाया जमा करने में उदासीन बने हैं। इसके चलते ही 4418 वाहनों पर रोड टैक्स व ब्याज की राशि को मिलाकर करीब 11.50 करोड़ की बकायेदारी वसूलना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से अब छह फरवरी तक बकाया न चुकाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद तहसील स्तर पर बकाया वसूली के लिए संग्रह अमीनों को लगाया जाएगा। सूची जारी होने के बाद तय समयावधि में जो वाहन स्वामी बकाया राशि नहीं चुकाएंगा, उसके वाहनों को जब्त कर नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन

व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स समय से नहीं जमा हो रहा है। टैक्स राशि के बकायेदार वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए विभाग ने छह नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई थी लेकिन अभी तक केवल 160 वाहन स्वामियों ने ही इसका फायदा उठाते हुए 42 लाख रुपये की बकाया टैक्स व ब्याज की राशि विभाग के खाते में जमा की है। टैक्स न चुकाने वाले बकायेदार वाहन स्वामियों की सूची अब फरवरी में तैयार होगी। जिसमें पांच साल से ज्यादा समय से रोड टैक्स न जमा करने वाले सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि पांच साल से रोड टैक्स न जमा करने पर टैक्स व ब्याज मिलाकर करीब साढ़े 11 करोड़ की राशि 4418 वाहन स्वामियों पर बकाया है। ऐसे वाहन स्वामी फरवरी तक ओटीएस का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद डिफाल्टरों के खिलाफ आरसी जारी कर मार्च में उनके वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed