{"_id":"6504b73efef068894306d8a9","slug":"due-to-dengue-a-boy-and-a-girl-died-barabanki-news-c-315-1-slko1012-4497-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेंगू का सितम, युवक व बालिका ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेंगू का सितम, युवक व बालिका ने तोड़ा दम
Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू जानलेवा बन चुका है। इसकी चपेट में आकर शुक्रवार को एक युवक व बालिका की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को डेंगू का संदिग्ध मरीज मान कर भर्ती किया गया है। इस तरह से जिले में अब तक डेंगू से जहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं डेंगू जैसे लक्षण होने करीब 35 पीड़ित अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। डेंगू को लेकर लोगों में दहशत है। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल पहुंच कर करीब 45 लोगों ने जांच कराई, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया।
सुबेहा के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी दिवाकर श्रीवास्तव (20) मुंबई में रेलवे में प्रशिक्षण के लिए गया था। पिता रामसरन ने बताया कि वहां तेज बुखार होने पर वह लौटा और लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकाें की ओर से कराई गई जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार किया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को हालत और बिगड़ गई तथा इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
उधर, जोगामऊ गांव निवासी मुस्कान (12) पुत्री मानसिंह बुखार से पीड़ित थी, जिसका लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मानसिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुत्री की हालत और बिगड़ गई। इससे पहले कि किसी और अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही मौत हो गई। जबकि इनकी पत्नी कुंती भी बुखार से पीड़ित हैं। सूरतगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. संजय पांडेय ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
वहीं तीन लोगों को डेंगू जैसे लक्षण पाए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें कटरा मोहल्ला निवासी अनोखी (12), सुढि़यामऊ की निशा (10), मसौली की जीनत फातिमा (6) को भर्ती किया गया है। जबकि तीन लोग पहले से भर्ती हैं। वहीं एक अन्य महिला की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। इस तरह से जिले में डेंगू से अब तक तीन लोगाें की मौत हो चुकी है और 35 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जिले में जिस तरह से डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, उससे लोगों में दहशत है और हल्का बुखार होेने पर लोग डेंगू की जांच करा रहे हैं।
जांच के दिए गए निर्देश
हैदरगढ़ के सुबेहा कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर के युवक की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी जांच के लिए हैदरगढ़ सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ