फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to change in weather, patients of cold, cough and fever increased.

Balrampur News: मौसम बदलने से सर्दी-खांसी व बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 12 Oct 2025 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients of cold, cough and fever increased.
बलरामपुर के पीएचसी पिपरा में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर/गौरा चौराहा। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2224 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। मौसम बदलने से आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। 2224 में से 748 मरीज सर्दी-खांसी व बुखार के मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। बदलते मौसम में सेहत पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। कहा कि इस समय सुबह-शाम ठंड का असर दिख रहा है। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। गौरा चौराहा क्षेत्र के पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य ने मरीजों का उपचार किया। यहां पर सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज ज्यादा रहे। भारत ने बताया कि जुकाम की समस्या है दवा लेने आया हूं। यहां पर 58 मरीज देखे गए। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि मेले में 2224 मरीजों का उपचार किया गया है। इसमें 863 पुरुष, 815 महिलाएं व 546 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

एलटी न होने से जांच ठप
ललिया। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में लैब टेक्नीशियन न होने से मरीजों के खून की जांच ठप है। रविवार को पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को बिना जांच ही लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल देव ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से जांच नहीं हो पाती है। फार्मासिस्ट और स्वीपर कम चौकीदार की नियुक्ति भी अस्पताल में नहीं है। इलाज कराने आए सुशील कुमार ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार की समस्या है, चिकित्सक को दिखाकर दवा लिया हूं। सुनीता हाथ-पैर में दर्द व राजूराम पेट दर्द की दवा लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed