{"_id":"649333d9c3b058c55c0d8a24","slug":"drug-seller-representative-died-due-to-current-barabanki-news-c-13-1-299612-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दवा विक्रेता प्रतिनिधि की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दवा विक्रेता प्रतिनिधि की करंट से मौत
Wed, 21 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्घौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात एक दवा विक्रेता प्रतिनिधि (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) की करंट लगने से मौत हो गई। उस्मानपुर गांव निवासी कीर्तिवर्धन सिंह एक दवा कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम वह आफिस से घर लौटा था। इसी दौरान मेज पंखें को एक जगह से दूसरी जगह रखने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया।
परिजन उसे लेकर सीएचसी कोठी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में पीड़ित ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी ढाई साल पहले शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद