{"_id":"68094a0be22225631101292f","slug":"doctors-and-medical-store-operators-exposed-barabanki-news-c-315-1-brb1001-137887-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर संचालकों की खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर संचालकों की खोली पोल
Thu, 24 Apr 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम शशांक त्रिपाठी। -संवाद
टिकैतनगर (बाराबंकी)। सीएचसी टिकैतनगर के चिकित्सकों की मेडिकल स्टोर संचालकों से मिलीभगत मरीजों ने बुधवार को डीएम शशांक त्रिपाठी के सामने खोली। नाराज हुए डीएम ने सीएचसी के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों को हटवाने के निर्देश दिए। सीएचसी गेट के निकट बंजर भूमि पर दुकानें बनाकर कब्जा किए जाने का मामला भी सामने आया। डीएम ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह को अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा।
डीएम ने औषधि भंडार में अभिलेख और दवाओं की उपलब्धता देखी। ओपीडी कक्ष, पर्ची काउंटर व वार्ड में दवाओं के बारे में पूछा तो कई मरीजों ने बताया कि सीएचसी के बाहर संचालित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर लाते हैं तभी खुराक पूरी होती है। इस पर डीएम नाराज हो गए।
कहा कि बाहर की दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों को चिह्नित किया जाए। आज के बाद दवा बाहर से लिखी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल के गेट के सामने से सभी मेडिकल स्टोर हटाया जाए। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्था न सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।