फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm visit

बाढ़ से बचाव की तैयारी का हाल जानने पहुंचे डीएम

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
dm visit
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सरयू की तलहटी में बसे गांवों को बाढ़ की त्रासदी से बचाने की परियोजनाओं के कार्य का सच जानने बुधवार को दलबल के साथ डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने इस बार मानसून आने से पहले बाढ़ से बचाव के काम पूरे होने का जहां दावा किया। वहीं पूर्व में कराए गए कार्यों की मरम्मत के निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सरयू नदी के किनारे बसे गोबरहा गांव के करीब बाढ़ से बचाव को लेकर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड के अधिकारियों से कार्य के बारे में जानकारी कर इटहुआ पहुंचे। कार्यों को देखने के बाद डीएम ने बताया कि तेलवारी, गोबरहा व कहारनपुरवा गांवों को बचाने को लेकर सरयू की धारा मोड़ने का चल रहा कार्य पूरा हो चूका है। बाढ़ और मानसून का सीजन आने वाला है। ऐसे में इस बार समय पर सभी बचाव कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कहा कि पूर्व में कराए गए कार्यों की मरम्मत की आवश्यकता है। जिसे भी समय से पूरा करने में पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाय। इस दौरान सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा, तहसीलदार श्रद्धा चौधरी व बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता शशिकांत सिंह मौजूद रहे। यहां से निकलने के बाद डीएम सीधे मरकामऊ गांव पहुंचकर कोविड वैक्सीन (टीकाकरण) का सच जाना और ग्रामीणों से बात की। वहीं शीतला माता महिला समूह को सार्वजनिक शौचालय की चाबी व प्रमाण-पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिरौलीगौसपुर में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय की भूमि की पैमाइश कराकर चिन्हित कराया। महाभारत कालीन देव वृक्ष पारिजात के दर्शन कर मुख्यालय लौटते समय रास्ते में ग्राम पंचायत सैदनपुर में बन रहे पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed