{"_id":"5d584bf08ebc3e89a076c842","slug":"dm-visit-barabanki-news-lko47671661","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मौके पर पहुंच निपटाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मौके पर पहुंच निपटाई समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के थानों में आयोजित समाधान दिवस के दौरान शनिवार को डीएम डॉ आदर्श सिंह व एसपी आकाश तोमर ने रामसनेहीघाट में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के सभी थानों में आईं 130 शिकायतों में से 63 मामलों का निस्तारण करवाया जा सका है। एक शिकायत पर डीएम ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर चकमार्ग के विवाद का निस्तारण कराया है।
स्थानीय कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे डीएम डॉ. आदर्श सिंह से एक व्यक्ति ने बताया कि ग्रामीणों ने चकमार्ग कब्जा कर रखा है। इस पर डीएम ग्राम धमेड़ा मजरे असेना पहुंचे और कब्जा किए गए चक मार्ग की पैमाइश कराई। कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर चक मार्ग खाली कराया गया। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में समाधान दिवस के दौरान दूसरे अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस के दौरान सभी थानों में 130 शिकायतें आईं। उनमें 63 मामलों का निस्तारण करवाया गया है।