फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DM strict on the slow pace of paddy purchase

धान खरीद की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त

Thu, 31 Dec 2020 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM strict on the slow pace of paddy purchase
बाराबंकी। जिले में बेपटरी हो चुकी धान खरीद को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं लेकिन क्रय केंद्रों के प्रभारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी ने नवीन मंडी के धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान मंडी परिषद केंद्र पर धान की तौल काफी धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। वहीं, पीसीएफ केंद्र पर खामियां मिलने पर अभिलेख जब्त कर एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी एस. राधा चौहान ने दो दिन पहले नवीन मंडी पहुंचकर धान खरीद का हाल देखा था। किसानों की शिकायत पर मंडी परिषद के केंद्र प्रभारी को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी केंद्र प्रभारी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी व एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय के साथ नवीन मंडी पहुंचकर धान खरीद केंद्रों की जांच की। किसानों ने उन्हें बताया कि मंडी परिषद के कांटे पर आपके आदेश के बाद भी धान की तौल काफी धीमी रफ्तार से की जा रही है। ये सुनकर डीएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम पीसीएफ केंद्र पर पहुंचे और अभिलेखों में खामियां पाए जाने पर उन्हें जब्त करते हुए एसडीएम सदर को अब तक हुई खरीद की जांच कराने के आदेश दिए। इस पर एसडीएम सदर ने तहसीलदार विश्वमित्र और नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा है। एसडीएम के आदेश पर नवीन मंडी पहुंचे दोनों अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सभागार में मंगलवार रात आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों की जमकर क्लास ली। समीक्षा के दौरान डीएम इतना नाराज हो गए कि कई केंद्र प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी तक दे डाली। डीएम ने कहा कि धान लेकर क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को यदि किसी प्रकार की असुविधा हुई तो ऐसे क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों की जांच करने के भी आदेश दिए।
धान खरीद में अनियमितता की शिकायत पर हटाए गए दरियाबाद और भिटरिया के केंद्र प्रभारियों की जगह पर जिले में अयोध्या और अमेठी से आए दो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने आलोक रंजन को हैदरगढ़ तथा शैलेंद्र वर्मा को दरियाबाद केंद्र पर तैनात करते हुए धान खरीद का जिम्मा सौंपा है।

धान खरीद में अनियमितता की शिकायत पर हटाए गए दरियाबाद केंद्र प्रभारी सुरेंद्र चौधरी की जगह पर तैनात आलोक श्रीवास्तव को दरियाबाद भेजा गया था। मगर जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी आलोक श्रीवास्तव ने कार्यभार नहीं संभाला। जिस पर इनके निलंबन की संस्तुति डीएम ने की थी। शासन ने इन्हें तत्काल प्रभारी से निलंबित कर दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने आलोक श्रीवास्तव के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed