फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DM-SP reached the jail and inspected the barracks

Barabanki News: जेल पहुंचे डीएम-एसपी ने किया बैरकों का निरीक्षण

Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM-SP reached the jail and inspected the barracks
बाराबंकी। डीएम शंशाक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को जिला जेल पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। अचानक जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के आला अफसरों को देखकर जेल प्रशासन व्यवस्थाओं को चाकचौबंद दिखाने की कवायद में जुटा दिखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम व एसपी ने जेल की बैरकों के साथ सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने जाना कि किस बैरक में कितने बंदी हैं। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। डीएम ने जेल की मेस का निरीक्षण किया।  जेल अधीक्षक कुंदन कुमार व जेलर संतोष कुमार ने बंदियों द्वारा कौशल विकास मिशन के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed