फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm order

नगर पंचायत में कूड़ा जलाने पर केस दर्ज

Wed, 27 Nov 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
dm order
खेत में जलाई गई पराली का निरीक्षण करते डीएम व सीडीओ। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिलाधिकारी और सीडीओ ने मंगलवार को तहसील, कोतवाली, सीएचसी, स्कूल, ब्लॉक समेत जिले के कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवा नगर पंचायत में डीएम को कूड़ा और फतेहपुर में धान की पराली जलती मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने ईओ देवा, एसओ तथा लेखपाल से जवाब तलब किया। कूड़ा जलाने के मामले में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

देवा नगर पंचायत के दौरान निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ मेधा रूपम को कस्बे से लगी मामापुर नहर पटरी पर कूड़े का ढेर जलता दिखा। जिलाधिकारी नजदीक पहुंचे तो वहां पर बड़े स्तर पर कूड़ा जलाया जा रहा था। यह देखकर डीएम भड़क गए और ईओ, एसओ और लेखपाल से जवाब तलब करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने कोतवाली, सीएचसी और कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पासपोर्ट आवेदन की जांच के लिए किसी को थाने न बुलाया जाए। पुलिस कर्मी आवेदक के घर जाकर सत्यापन करें। डीएम ने खाली पडे़ चौकीदार के पदों की भर्ती की रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद फतेहपुर पहुंचे डीएम ने नहर कोठी निरीक्षण भवन व नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग स्थल को देखा। कस्बे को कूड़ा और छुट्टा मवेशी मुक्त करने का दावा किया गया। इसके बाद तहसील व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वार्डेन अनाज रजिस्टर व सर्व शिक्षा अभियान की बजट चिट नहीं दिखा पाईं। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने का मामला डीएम ने सिहाली मार्ग पर पकड़ा। खेत में एक किसान पराली जला रहा था। यह देख डीएम रुके लेखपाल व एसओ से स्पष्टीकरण मांगने के साथ किसान पर जुर्माना करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीईओ गौतम प्रकाश पर नाराजगी जाहिर की। जरखा के पास नहर पुल को सही कराए का आश्वासन भी दिया। अधिकारियों ने सूरतगंज ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई देखी और अभिलेखों की पड़ताल की। खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने की बीडीओ को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed