फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm meeting

डीएम ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
dm meeting
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जोरशोर से लगा हुआ है। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी रुकावट के सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को जिला अधिकारी ने चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने सबसे पहले जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नामांकन पत्रों के रखरखाव, उनकी बिक्री को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि इन प्रपत्रों की बिक्री आदि का पूरा ब्योरा तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने विकास खंड सिद्धौर अंतर्गत पड़ने वाले मतगणना केंद्रों ग्राम्यांचल महाविद्यालय, त्रिवेदीगंज स्थित बैजनाथ शिवबालक डिग्री कॉलेज तथा गंगादेवी लाल बहादुर पीजी कॉलेज पूरेरुद्र उस्मानपुर का भी हैदरगढ़ एसडीएम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल सही पाने पर डीएम ने संतुष्टि भी जतायी। इस अवसर पर सीडीओ एकता सिंह, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित संबंधित विभागीय के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 18 अप्रैल के बीच होगा राशन का वितरण
बाराबंकी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अप्रैल के राशन का वितरण 5 से 18 अप्रैल के बीच होगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने दी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा. राशन (20 किग्रा. गेहूं व 15 किग्रा. चावल) और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा. राशन (3 किग्रा. गेहूं व 2 किग्रा. चावल) बांटा जाएगा।

दोनों प्रकार के राशन कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं व तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल मिलेगा। इस बीच कोटे की दुकानों पर कोविड के नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। इस संबंध में सभी कोटेदारों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed