{"_id":"6a56917625ecb5a58c0b026d","slug":"dm-displeased-with-slow-progress-of-family-id-barabanki-news-c-315-1-slko1014-174191-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह जीरो पॉवर्टी अभियान, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड प्रगति की मंगलवार को लोकसभागार में समीक्षा। इस दौरान नगर निकायों की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।
विभिन्न विभागों से प्राप्त लाभार्थियों की सूची का सत्यापन हो। पात्र लाभार्थियों की शेष फैमिली आईडी शीघ्र बनवाई जाए। इससे कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होगा। सभी खंड विकास अधिकारियों को समन्वय से काम करने को कहा। नगर निकाय क्षेत्रों में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
अधिकारियों को शत-प्रतिशत सत्यापन कर फैमिली आईडी तैयार करने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पंचायतवार और विभागवार प्रगति की समीक्षा की। कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों और निकाय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा। इससे जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार सुविधा मिलेगी। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।