फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Divyang teenager raped by entering the house, accused arrested

Barabanki News: दिव्यांग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Thu, 06 Jul 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Divyang teenager raped by entering the house, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर में अकेली दिव्यांग किशोरी के साथ एक युवक दुष्कर्म ने किया।। इसी बीच मां के घर पहुंचने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की मगर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 वर्षीय किशोरी पैर से दिव्यांग है तो बोल भी नहीं पाती है। किशोरी मानसिक रूप से भी बीमार है। किशोरी के पिता के अनुसार, बुधवार को वह खेत गया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाग में थे। इसी दौरान गांव का युवक उनके घर पहुंच गया। उसने घर में घुसकर किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच अचानक किसी काम से मां घर लौटी तो उसने युवक को ऐसा करते देख लिया। मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जिस कमरे में युवक था परिजनों ने उसका दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सतरिख के एसएचओ नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज किया जा रहा है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed