फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District jail will be hi-tech, nets will be installed, meetings will be held from outside

Barabanki News: हाईटेक होगी जिला जेल, लगेंगी जालियां, बाहर से होगी मुलाकात

Mon, 29 Jul 2024 05:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
District jail will be hi-tech, nets will be installed, meetings will be held from outside
बाराबंंकी जिला कारागार।
बाराबंकी। जिला जेल हाईटेक होगी। बंदियों से मुलाकात करने वाले उनके परिजनों को जेल के अंदर दाखिल कराने की बजाय बाहर से ही मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए मुख्य दीवार को तोड़कर उसमें मजबूत जालियां लगाई जाएंगी। मुलाकात के वक्त बंदी व परिजन के बीच करीब आधे मीटर की दूरी होगी। दोनों ओर इंटरकॉम भी लगेंगे। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी होगी। इससे किसी भी तरह की चूक की आशंका नहीं होगी।
विज्ञापन


जिला जेल की क्षमता करीब 980 बंदियाें की है। लेकिन यहां 1200 से 1500 तक बंदी निरुद्ध रहते हैं। जेल प्रशासन बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात कराने के लिए बाहर ही पर्ची काटकर देता है। अपनी बारी आने के बाद बंदी के परिजन कतारबद्ध होेकर जेल के मुख्य गेट से होकर कड़ी सुरक्षा व तलाशी के बाद अंदर मैदान में पहुंचते हैं। जहां बंदी बुलाए जाते हैं। लेकिन अब जेल का स्वरूप व मुलाकात के तौर-तरीकों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत जेल को हाईटेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जेल के बाहर की दीवार तोड़कर उसके पीछे दो बड़े हाॅल बनाए जाएंगे। दीवार के बीच में मजबूत लोहे की जालियां लगेंगी। बंदी के परिजन जेल के अंदर दाखिल होने के बजाय बाहर से ही जाली के पार से मुलाकात करेंगे। उनके द्वारा बंदियों को देने के लिए अनुमन्य सामान को जमा करा लिया जाएगा। जो जांच के बाद बंदियों तक पहुंचा दिया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना करीब 400 लोग बंदियों से मिलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार हो रहा एस्टीमेट
सुरक्षा की दृष्टि से जिला जेल को हाईटेक बनाने का प्रस्ताव है। जेल के बाहरी हिस्से का स्वरूप बदलेगा। मुलाकातियों को अंदर नहीं बुलाया जाएगा, बल्कि बाहर से ही मुलाकात कराई जाएगी। इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

- कुंदन कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed