फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   district hospital pharmacy medicine

Barabanki News: पेट की जगह हार्ट की दवा दे रहे ट्रेनी फार्मासिस्ट

Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
district hospital pharmacy medicine
बाराबंकी। जिला अस्पताल आने वाले मरीज फार्मेसी से दवा लेने के बाद उसे संबंधित चिकित्सक को एक बार अवश्य दिखा ले। क्योंकि फार्मेसी पर दवा बांटने वाले ट्रेनी फार्मासिस्ट इतनी जल्दबाजी में रहते हैं कि वह पेट की जगह पर हार्ट की और बुखार की जगह पर सांस की दवा मरीज को थमा देते हैं। ऐसे में इलाज कराने आए मरीज की हालत सुधरने की जगह बिगड़ भी सकती है।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। इसकी वजह से डॉक्टर और अन्य स्टाफ जल्दी-जल्दी मरीजों को देखकर खानापूर्ति करते नजर आया। इस दौरान अस्पताल की फार्मेसी से गलत दवा देने का मामला भी सामने आया। पेट संबंधी बीमारी का इलाज कराने आए एक मरीज को फार्मेसी से हार्ट की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवा थमा दी गई। दवा का प्रयोग किस प्रकार होेना है यह जानने के लिए जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचा तब पर्चा देखकर डॉक्टर ने उसे बताया कि पेट की जगह हार्ट की दवा मिल गई है। इसके बाद डॉक्टर ने दवा बदलने के लिए मरीज को फार्मेसी भेजा। इससे साफ होता है कि फार्मेसी से मिलने वाली दवा बिना डॉक्टर को दिखाए खाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल की फार्मेसी पर दवा देने वाले अधिकांश ट्रेनी फार्मासिस्ट हैं। ऐसे में कई बार मरीजों की भीड़ का दबाव बढ़ने पर उनसे इस तरह की चूक हो जाती है। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि फार्मेसी से गलत दवा देने की जानकारी मिली है। इसकी जांच करा कर कार्रवाई तय की जाएगी। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 15 सौ मरीज देंखे गए। इनमें से करीब दो सौ मरीज आई फ्लू के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed