{"_id":"66f6c768f634715cbe055310","slug":"district-cooperative-bank-election-process-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1007-125168-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला सहकारी बैंक के चुनाव की प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला सहकारी बैंक के चुनाव की प्रक्रिया आज से
Fri, 27 Sep 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला सहकारी बैंक की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। पहले दिन सभी समितियों पर प्रबंध समिति सदस्य पद के निर्वाचन के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नौ अक्तूबर को सदस्य के लिए मतदान व मतगणना होगी। वहीं 10 अक्तूबर को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी।
जिला सहकारी बैंक के सभापति की कुर्सी के लिए सत्ता के साथ विपक्ष भी जोर आजमाइश में रहता है। यही वजह है कि इस चुनाव पर सभी की निगाहें गड़ी रहती हैं। चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संभावित दावेदार अपने समर्थकों को समितियों का सदस्य बनाने में जुट गए थे। शुक्रवार को जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव लोकेश त्रिपाठी की निगरानी में प्रबंध समिति सदस्य अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
इस चुनाव में पैक्स, डीसीडीएफ, संघ, क्रय विक्रय समिति, उपभोक्ता भंडार एवं बैंक की अन्य सदस्य समितियों समेत 200 से अधिक समितियों के सदस्य चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। अनंतिम सूची पर 30 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। एक अक्तूबर को निस्तारण कर उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तीन को नामांकन पत्र जमा, चार को जांच व परिनिरीक्षण कराया जाएगा। सात को नामांकन पत्रों की वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन होगा। नौ को सदस्य व 10 अक्तूबर को सभापति, उपसभापति के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।