फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District BJP leaders united, then DPRO was removed

Barabanki News: जिले के भाजपा नेता एकजुट, तब हटे डीपीआरओ

Fri, 05 Jun 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
District BJP leaders united, then DPRO was removed
बाराबंकी। डीपीआरओ नितेश भोंडले को हटाने में जिले के सारे भाजपा नेता जुट गए। राज्यमंत्री के साथ जिलाध्यक्ष ने मोर्चा खोला और मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने के बहाने उनसे जाकर मिले। मुलाकात के कुछ देर बाद ही डीपीआरओ को हटाने का आदेश जारी हुआ। डीपीआरओ का बीते सप्ताह तबादला हुआ था। बृहस्पतिवार को उनका फिर से स्थानांतरण के पीछे भाजपा के नेताओं की नाराजगी प्रमुख कारण रही।
विज्ञापन

खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पहले ही प्रधानों की शिकायतों के चलते शासन को पत्र लिखा था। स्थानांतरण के बाद उनकी दोबारा तैनाती से भाजपा नेताओं में असंतोष बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम चंद्र सिंह के साथ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह और विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने मुलाकात की। इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इसी बहाने उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को हटाए जाने की मांग संबंधी एक संयुक्त हस्ताक्षर वाला पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने स्वीकारी बात---
इस संबंध में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा से बात की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र दिए जाने की बात स्वीकारी। राज्यमंत्री ने बताया कि यह स्थानांतरण जिले के प्रधानों की मंशा के अनुरूप हुआ है। शासन ने प्रधानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह कार्रवाई जनहित में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed