फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Distribution of grains worth five lakh rupees will stop without e-KYC

Barabanki News: ई केवाईसी बिना बंद होगा पांच लाख का अनाज वितरण

Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Distribution of grains worth five lakh rupees will stop without e-KYC
बाराबंकी। शासन स्तर से राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटधारियों का ई केवाईसी 30 अप्रैल तक कराने का निर्देश दिया गया था। तय समयावधि खत्म हो जाने के बावजूद अभी तक राशनकार्ड में दर्ज जिले के पांच लाख लोगों ने ई केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में मई माह में इन यूनिटधारियों के अनाज वितरण पर ग्रहण लगना तय है। पूर्ति विभाग ने इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1384 कोटे की दुकानों के माध्यम से 2,60,017 लाख लोगों में प्रतिमाह अनाज का वितरण कराया जा रहा है। शासन ने राशनकार्ड में दर्ज परिवार की सभी यूनिट की ई केवाईसी कराने का आदेश बीते वर्ष 2024 में जारी किया था। इस कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर शासन ने निर्देश दिया था कि जो लोग 30 अप्रैल तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उनका आवंटन रोक दिया जाएगा। ऐसे कार्डधारकों का अनाज वितरण मई माह से रोक दिया जाएगा। इसके बावजूद कोटेदारों द्वारा रुचि न दिखाने से ई केवाईसी का कार्य निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को ई केवाईसी कराने की अंतिम तिथि होने के कारण राशन की दुकानों पर लोगों की लाइन लगी रही। इसके बाद भी पांच लाख लोग ई केवाइसी कराने से वंचित रह गए है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि ई केवाईसी को लेकर शासन द्वारा जो समय सीमा निर्धारित की गई थी वह पूरी हो चुकी है। अब इस संबंध में शासन स्तर से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। शासन स्तर से जो आदेश होगा उसका पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों को मिलेगा लाभ
ई केवाईसी के बाद जो स्थान रिक्त होंगे उसमें नए कार्डधारकों के नाम जोड़े जाएंगे। जिससे इसका लाभ पात्रों को मिलेगा। क्योंकि कई पात्र ऐसे हैं जिनका नाम राशन कार्ड में जगह न होने के अभाव दर्ज नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed