{"_id":"65bac2cb245e67ab6e061117","slug":"disabled-people-have-special-talent-sakendra-barabanki-news-c-315-1-slko1012-112154-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों में होती विशेष प्रतिभा : साकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों में होती विशेष प्रतिभा : साकेंद्र
Thu, 01 Feb 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर ब्लाक परिसर में दिव्यांको को ट्राई साइकिल वितरित कर हरी झंडी दिखाते विधायक
फतेहपुर (बाराबंकी)। दिव्यांगजनों में एक विशेष प्रतिभा होती है। जिससे वे कई आयाम प्राप्त कर सकते हैं। देश व प्रदेश की सरकार ने दिव्यांगजनों का सम्मान बढ़ाने के लिए कई कार्य किए हैं।
यह बातें विकास खंड फतेहपुर में आयोजित कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण समारोह के दौरान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगों का आत्मबल बढ़ता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाज जुल हक ने दिव्यांगजनों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शिविर में 144 लाभार्थियों को ट्राई-साइकिल, दो व्हीलचेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, तीन कान की मशीनें वितरित की गईं। इस मौके पर बीडीओ आलोक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा, एडीओ समाज कल्याण सत्यप्रकाश, महंत हेमंतदास, तरुण शुक्ला, आशुतोष वर्मा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।